सूरजगढ़: बेरला गांव में पेड़ छंटाई करते समय हादसा, पेड़ की डाल टूटने से नीचे गिरा युवक घायल
सूरजगढ़ क्षेत्र के बेरला गांव में मंगलवार को पेड़ की छंटाई करते समय हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय सुखवीर पुत्र रणधीर खेजड़ी के पेड़ की छंटाई कर रहा था, इसी दौरान अचानक पेड़ की एक शाखा टूट गई। शाखा टूटने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं।