अररिया: नरसिंहपुर में मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार के द्वारा मजदूर के ऊपर गर्म पानी फेंका गया, मजदूर हुआ घायल
Araria, Araria | May 16, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के पउसारा पंचायत के नरसिंहपुर वार्ड संख्या 08 में मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार के द्वारा मजदूर के उपर गर्म पानी फेक कर जला दिया गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है.