अररिया: बलुवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में युवती जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 16, 2024 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बलुवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवती जख्मी हो गई. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में बुधवार को भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में युवती का इलाज किया जा रहा है.