आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह फोर्स ने मुकदमे में वांछित फरार चल रहे दो अभियुक्तों भोले पुत्र वीरा गांव मधनापार और राजेश विश्वकर्मा पुत्र जोखू विश्वकर्मा निवासी बघैला को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।