हेरहंज: ब्रहमोरिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध में सड़क जाम
हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया गांव में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।जिसकी पहचान महादेव भगत के पुत्र चंद्री उराव के रूप में हुई। वही इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ पाकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और इस मार्ग से कोयला का परिवहन नहीं करने,मृतक के परिजनों को मुआवजा कि मांग कर रहे है