सोहागपुर: जैन मंदिर के पास नंदी गौ सेवा समिति ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत शीतल जल का प्याऊ खोला
नंदी गौ सेवा समिति ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत राम मंदिर रोड जैन मंदिर के पास सराहनीय सेवा कार्य किया। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने राहगीरों के लिए शीतल जल की प्याऊ खोला और जरूरतमंदों को निःशुल्क चप्पल वितरित की। इस पहल से आमजन को राहत मिली और लोगों ने समिति की सराहना की।