आज रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के यज्ञ मैदान के पास कांग्रेस भवन जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने की। बैठक के दौरान संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। दरअसल 14 नवंबर को संगठन सृजन के तहत रांची में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।