नगर नौसा: नगरनौसा में बस की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, कई वाहनों में तोड़फोड़
नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विजय मांझी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक बारात आई हुई थी। बारात के दौरान डीजे पर नाचने के क्रम में धक्का-मुक्की हो गई, जिससे मनीष कुमार सड़क पर गिर पड़े।