घोड़ाडोंगरी: मेहकार गांव में खड़ी बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल
मेहकार गांव में सोमवार रात 10बजे खड़ी बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4लोग घायल हो गए।घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भर्ती कराया गया। 2की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार मेहकार में खड़ी बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। सालीढाना निवासी हार्दिक धुर्वे,मोनू भलावी,मोहित उइके और इंदजीत घायल हो गए।