सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद को सादर नमन किया गया। वहीं इस दौरान स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं शिक्षाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने युवा सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े उनके विचारों पर प्रेरणादायी भाषण दिया