नजीबाबाद: नांगल सोती के उच्च प्राथमिक विद्यालय में देखा गया सांप
नांगल सोती के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज एक सांप देखा गया, जिससे हड़कंप मच गया। सांप स्कूल के शौचालय के पास दिखाई दिया और बाद में झाड़ियों में घुस गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम वर्मा ने तत्काल राजगढ़ वन विभाग के दरोगा योगेश कुमार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर वनरक्षक मेघनाथ सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 30 जुलाई को 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई