पन्ना: सनातन व विकास का विरोध करने वालों को जनता ने नकारा, पन्ना में 15 जुलाई से जुटेगा संतों का महाकुंभ: बृजेन्द्र प्रताप सिंह
Panna, Panna | Jun 20, 2026 पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सनातन संस्कृति और विकास कार्यों का विरोध करने वालों को जनता हमेशा सबक सिखाती है। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने पन्ना के गौरव 'जुगल किशोर जू लोक' को लेकर हो रहे दुष्प्रचार पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।