परसिया: भीमसेन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शादी में जा रहा था मृतक
तामिया मार्ग पर न्यूटन भीमसेन में अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार को दो बजे बाइक सवार की मौत हो गई । बाईक सवार को न्यूटन पुलिस डायल 112 से अस्पताल लेकर आई । यहां उसे मृत घोषित किया गया ।घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय दिनेश यदुवंशी शिवपुरी का निवासी है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ परासिया आया था। यहां से गांव जा रहा था।