अंबाह: रामनिवास सिकरवार बने मुरैना एसडीएम, प्रतिज्ञा शर्मा को मिला अम्बाह का प्रभार
Ambah, Morena | Jun 27, 2026 मुरैना कलेक्टर ने शनिवार को राजस्व अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया। अंबाह एसडीएम रामनिवास सिकरवार को अब मुरैना एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। वहीं कलेक्ट्रेट मुरैना में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रतिज्ञा शर्मा को अंबाह एसडीएम का दायित्व दिया गया। नए आदेश आज से प्रभावी हो गए हैं।