हुज़ूर: भोपाल: 43 साल की महिला ने लिव-इन पार्टनर पर रेप का आरोप लगाया, 14 साल तक रहा रिश्ता
Huzur, Bhopal | Dec 11, 2024 भोपाल में 43 साल की महिला ने लिव इन पार्टनर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। कॉलेज के दिनों में साथ पढ़ने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसे साथ रख लिया था।14 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी नेअब शादी करने से इनकार कर दिया हैं। पिछले दिनों आरोपी ने युवती को धोखा देते हुए किसी दूसरीलड़की से शादी करने की तैयारी कर ली|