रामगढ़: सलतूआ में विश्व हिंदू परिषद संगठन का पुनर्गठन, सोनू कुमार गुप्ता बने पंचायत अध्यक्ष
Ramgarh, Palamu | Jun 15, 2026 विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा पलामू के सलतुआ पंचायत में विश्व हिंदू परिषद संगठन का पुनर्गठन किया गया। प्रांत समिति सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने शाम 5 बजे बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा और संचालन प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता ने किया।