पंचकूला: सेक्टर 14 में छठी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर
सेक्टर 14 राजकीय महिला महाविद्यालय में छठी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई और इस प्रतियोगिता में विभिन्न सथानों से हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।