हमीरपुर: भुलसी गांव के मंदिर समेत परिसर को दबंग से कब्जा मुक्त कराने की मांग का शिकायती पत्र ग्रामीणों ने दिया
हमीरपुर सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव भुलसी में स्थित दुर्गा मंदिर,परिसर, तालाब को गांव के दबंग से कब्जा मुक्त कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र दिया है। पत्र में दबंग पर कार्यवाही करने की मांग की है। यह जानकारी शनिवार को एक बजे मिली।