पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में थाना कोल्हुई की मिशन शक्ति टीम ने बच्चों के सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान में बालक और बालिकाओं को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' तथा 'सखी-वन स्टॉप' जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के उपाय भी बताए गए।