नौतनवा: नौतनवां में गणतंत्र दिवस पर सफाईकर्मी ने किया ध्वजारोहण, बदलती सोच की झलक
नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मां बनैलिया मंदिर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए एक सफाईकर्मी को मुख्य अतिथि का सम्मान दिया गया और उनसे राष्ट्रीय ध्वज फहरवाया गया। इस पहल ने मानवता, सम्मान और बदलती सोच का संदेश दिया।