ग्राम रायपुरिया में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ पर विराजित कथा वाचक पं. श्री घनश्याम जी जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा श्रवण के दौरान उन्होंने धर्म लाभ लिया तथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया।