महोली: पनहिया पुल के पास सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक की जोरदार टक्कर, एक महिला सहित दो लोग घायल
जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के पनहिया पुल के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक महिला सहित दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। दुर्घटना के बाद दोनों भाइयों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से हालत बिगड़ने के कारण घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।