सरदारशहर: सरदारशहर के कल्याणपुरा-देगा सड़क मार्ग पर कार और दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल, एक को बीकानेर रेफर किया गया
सरदारशहर के कल्याणपुरा-देगा सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो अलग-अलग बाइकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. किशन सिहाग द्वारा घायलों का इमरजेंसी वार्ड प्रभारी हंसराज सारण के सहयोग से उपचार शुरू किया गया।