चितरंगी: नवानगर थाने के थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों व बदमाशों की थाने में करवाई परेड
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने जिले के सभी थाना प्रभारीयो को सख्त निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो जिसके तहत आज नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नवानगर थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरो व बदमाशों को तलबकर परेड कराते हुए सख्त हिदायत दी गई एवं हिस्ट्रीशीटरो व बदमाशों के बारे में पूरी जानकारी लिया गया।