गली के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में एडीजे द्वितीय हनुमानगढ़ लतिका दीपक पारासर ने शुक्रवार को छह जनों को दोषी करार दिया। उनको उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी करार दिए गए सभी व्यक्ति एक ही परिवार के हैं तथा उनमें एक महिला भी शामिल है। राज्य की ओर से एपीपी द्वितीय सुमन झोरड़ ने पैरवी की।