तुरकौलिया: बोकारो में शादी में गए तुरकौलिया के स्वर्ण व्यवसाई के घर से चोरों ने ₹7 लाख की चोरी की, रविवार को पुलिस से की शिकायत
बोकारो शादी समारोह में गए स्वर्ण व्यवसाई के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी सहित ₹7 लाख की संपति चोरी की पीड़ित ने रविवार शाम 4 बजे पुलिस से की शिकायत। जानकारी देते हुए पीड़ित किशन राज ने बताया कि वह 1 दिसम्बर को पुरे परिवार के साथ समारोह में गया था। 8 दिसम्बर को जब घर आया तो,दरवाजा टूटा था व सारा सामान बिखरा पड़ा था। रविवार पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।