पेण्ड्रा: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा पेंड्रा में 10 कारसेवकों का किया गया सम्मान
भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद जीपीएम के द्वारा जिले के कार सेवकों का सम्मान किया गया । इस दौरान जिले के उन 10 कार सेवकों का मंच से सम्मान किया गया जिन्होंने कार सेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मान पाने वाले कार सेवकों ने उस दौरान अपनी यादों को बतलाते हुए कार सेवा की बातों को बतलाया।