पेण्ड्रा: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पेंड्रा नगर राममय, भव्य रामरथ शोभायात्रा निकाला गया
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पेंड्रा नगर राममय हो गया है। यहाँ रामभक्त बढ़-चढ़कर राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। जहां पूरे शहर को भगवा में करने के साथ ही शहर में विशाल राम रथ शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली का मुख्य आकर्षण धुमाल बैंड के साथ-साथ राम दरबार की रथ यात्रा थी, जिसमें आकर्षक झांकी सजाई गई थी।