पेण्ड्रा: भव्य ध्वज यात्रा पेंड्रा शहर में निकाला गया, भगवा ध्वज और जय श्री राम के नारों से राममय हुआ माहौल
पेंड्रा में शनिवार को सुबह से ही माहौल राममय रहा जहां गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रत्येक चौक चौराहा में सुंदर आकर्षक भगवा साजसज्जा की गई है और जगह-जगह भगवान राम के जयकारों से शहर गूंज रहा है तो वहीं शनिवार को पेंड्रा शहर में भव्य विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई इस ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शहर की प्रत्येक मुख्य सड़कों में यह ध्वज यात्रा निकाली गई।