केवटी रनवे: केवटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांड संख्या-173/26 के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-173/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरहान एवं मोहम्मद फरहज उर्फ गोरे के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोहम्मद राजा उर्फ अजहर हुसैन के पुत्र हैं और असराहा गांव, थाना केवटी के निवासी बताए जाते हैं। काफी दिनों से था फरार।