कोल: विजयगढ, किसान के भुस से भरे बुर्जी-बिटोरे में लगी आग,दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू, हज़ारों रुपये का हुआ नुकसान
Koil, Aligarh | Apr 10, 2024 थाना विजयगढ इलाके के गंगरोल गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते भुस से भरे बुर्जी-बिटोरे में आग लग गई।हादसे में हज़ारों रुपये का नुकसान बताया गया है।ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।