जलालपुर: जलालपुर में विधायक रणधीर सिंह ने शुरू की जनता दरबार , रविवार को होगी सुनवाई
जलालपुर में समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मांझी विधायक रणधीर सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय परिसर में जनता दरबार की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतें विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर शीघ्र कार्रवाई और निष्पादन का निर्देश दिया