मैहर: शारदा की मैहर नगरी से वैष्णो देवी एवं अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
मैहर। आस्था, श्रद्धा और उत्साह के वातावरण के बीच माँ शारदा की पावन नगरी मैहर से वैष्णो देवी एवं बाबा बर्फानी अमरनाथ धाम की तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धांलुओं का जत्था आस्था के साथ हुआ रवाना।