चायल: नौवापुर गांव में कूलर में पानी डालते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत, नवजात बेटे की खुशी मातम में बदली
पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव में रविवार सुबह कूलर में पानी डालते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मुकेश कुमार पुत्र स्व. बनवारी लाल की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शनिवार रात पत्नी ज्योति ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे की खुशी अगले ही दिन पिता की मौत!