फतेहाबाद: फतेहाबाद शहर पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपए कीमत की 100 ग्राम हेरोइन कार सवार एक तस्कर को किया काबू हेरोइन बरामद
शहर थाना पुलिस ने नशा तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत की हेरोइन सहित कार सवार एक युवक को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। हिसार सिरसा रोड़ फतेहाबाद बाई पास पर नजदीक आर्यन स्कूल के पास से गस्त के दौरान एक कार सवार नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया है आरोपी की पहचान मलकीत सिंह निवासी काताखेड़ी के रुप मे हुई है।