रामपुर: पराली जलाने से रोकने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की बैठक
Rampur, Rampur | Sep 30, 2024 जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबन्धन/पराली जलाने से रोकने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि इस बार किसी भी दशा में पराली नहीं जलने दी जायेगी तथा कोई भी कृषक पराली जलाता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध जुर्माना सहित एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी।