दरभंगा: दरभंगा एम्स निर्माण में देरी के विरोध में दो दिवसीय जन-सत्याग्रह जारी
लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में नागरिक समाज, दरभंगा के बैनर तले दो दिवसीय जन-सत्याग्रह शुरू हुआ। आंदोलनकारियों ने दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। उनका कहना है कि शिलान्यास के करीब 20 महीने बाद भी काम शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा है।