गैरतगंज: कहुला गांव में भीषण आग से 8-9 एकड़ फसल जली, किसानों को भारी नुकसान
रायसेन जिले के तहसील गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले कहूला गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे खेत में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 8 से 9 एकड़ में फैली फसल जलकर राख हो गई। यह फसल किसान दिनेश कुमार, बृजेश कुमार और सुनील कुमार, तीनों भाइयों की बताई जा रही है। घटना