परिहार प्रखंड के एडी इंटरनेशनल स्कूल, पिपरा बिशनपुर में छठ पूजा को लेकर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सूर्य उपासना से जुड़ी थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिनमें छठ मैया, अर्घ्य और सूर्योदय के सुंदर चित्र नजर आए। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे रंगों से सजा रहा और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उत्सा