हंडिया: ग्रामसभा अहिरी में विकास कार्यों में अनियमितता, प्रधान पति और सचिव पर घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप
प्रयागराज के हंडिया ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत अहिरी में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं आज गुरुवार 23 अक्टूबर दोपहर करीब 1 बजे सामने आई हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति और सचिव पर मिलीभगत कर मानक के विपरीत घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।शिकायतें मिलने के बावजूद अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।