चकिया: दिरेहूँ में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भारत गैस एजेंसी में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चकिया के दिरेहूँ स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार दोपहर 03 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या रहे। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।