सुल्तानपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्र संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि मनाई
जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा , शहर अध्यक्ष शकील अंसारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन कर आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला गया