ईसागढ़ थाना क्षेत्र के खिरिया देवत गांव में पारिवारिक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आवेदिका अंगूरी रजक ने मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कैलाश रजक और परमाल प्रजापति ने उसके भाई देवेन्द्र रजक को चाकू और डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट रोकने पहुंचीं उनकी मां और परिजनों को भी चोटें आईं।