अरथूना: कोटड़ा ग्लोबल एकेडमी स्कूल में नवरात्रि महोत्सव की धूम, गरबा-डांडिया पर झूमे विद्यार्थी, स्टाफ और अभिभावक
अरथूना ब्लॉक के कोटड़ा स्थित ग्लोबल एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजदीप सिंह चौहान (छाजा) के हाथों हुआ। रविवार सुबह 11 बजे इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गरबा और डांडिया रास की धूम रही।विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस बार अनूठे अंदाज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।