बाड़मेर: आरएलपी बाड़मेर के उम्मेदाराम बेनीवाल ने शनिवार को कांग्रेस जॉइन की, बाड़मेर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं
Barmer, Barmer | Mar 17, 2024 आरएलपी से दो बार विधानसभा से चुनाव लड़े उम्मेदाराम बेनीवाल ने शनिवार को कांग्रेस जॉइन कर ली। बाड़मेर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी और पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस का दुपट्टा व गुलदस्ता भेंट कर काग्रेस में शामिल किया।