प्रयागराज के नागवासुकी मंदिर में गर्लफ्रेंड बनकर पहुंची पत्नी, पति की खोली पोल
Sadar, Allahabad | May 5, 2026
प्रयागराज में चार साल से मायके में रह रही महिला ने अपने पति की सच्चाई सामने लाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। महिला ने दूसरी लड़की बनकर फर्जी आईडी बनाई और उसी के जरिए अपने पति से बातचीत शुरू की। आरोप है कि बातचीत बढ़ी तो पति शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद जब मिलने की बात तय हुई तो नागवासुकी मंदिर में ऐसा खुलासा हुआ कि वहां हड़कंप मच गया। युवत