शहपुरा: कनेरी गांव के पास मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से हुआ घायल जबलपुर रेफर
कनेरी गांव के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए जबलपुर रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 6:00 बजे अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हो गया ।