अरथूना: अरथूना क्षेत्र में संगमेश्वर नदी में नाव हादसे के मामले में 50 घंटे बाद लापता युवक का शव मिला, बच्चे की तलाश जारी
जीलें के अरथूना क्षेत्र के के संगमेश्वर नदी क्षेत्र में हुए नाव हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे के करीब 50घंटे बाद लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया हे।सिविल डिफेंस टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।नाव पलटने की घटना के बाद से दो लोग लापता थे। बच्चे को तलाश जारी हे।