भगवानपुर: सूर्यपुरा पट्टी गांव में वर्षों से नल जल का कार्य अधर में, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति नाराज़गी
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीठसारी पंचायत के वार्ड नंबर एक सूर्यपुरा पट्टी गांव आज भी विकास से कोषों दूर है। जहां अब तक ग्रामीणों को बिहार सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नल जल का शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो सका है। जहां उक्त वार्ड में पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य पिछले करीब एक वर्षों से अधर में लटका हुआ है।