रसूलाबाद: रसूलाबाद में कूड़े में लगी आग ने विकराल रूप लिया, मकान में भीषण आग से सामान, बाइक व पशु जले
रसूलाबाद कस्बे के रहीम नगर में कूड़े में लगाई गई आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और पास के एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।रहीम नगर निवासी राजेश वाल्मीकि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा एक स्थान पर कूड़ा इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी जाती है